
पूर्व सभासद ने किया एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
बहसूमा। बहसूमा में बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ पूर्व सभासद एवं चैयरमेन पद के भावी उम्मीदवार विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिसमें आधा दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें दीपक क्लब व कोमित क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें दीपक क्लब ने कोमित क्लब को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता तथा उपविजेता टीम को पूर्व सभासद एवं चैयरमेन पद के भावी उम्मीदवार विनोद कुमार ने टाफी तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद कुमार ने कहा कि कस्बे व गांव में युवाओं के बीच खेल की प्रतिभाओं की कमी नहीं है।पर उक्त संसाधन की कमी के कारण यहां के खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को प्रक्षिशित कर उन्हें सहयोग करें। प्रथम स्थान पर विजेता रही दीपक क्लब की टीम को विनोद कुमार ने 5100 रूपए नगद वह टाफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में उपविजेता रही टीम को 3100 रूपए नगद वह टाफी देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नूर हसन,ललित, मास्टर सुखबीर, निकित प्रधान,इलम सिंह,जीवन आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )



