उत्तरप्रदेशक्राइम

4 साल की मासूम बच्ची से स्कूल वैन में ड्राइवर ने किया रेप

बच्ची रोते हुये घर पहुंची, माँ के पूछने पर मासूम ने बताई आपबीती

लखनऊ के किड्जी स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की मासूम बच्ची को स्कूल के ही वैन ड्राइवर ने अपनी हबस का शिकार बना लिया। जब बच्ची रोते हुये घर पहुंची तो उसकी माँ ने उससे रोने का कारण पूछा तब मासूम बच्ची ने बताया कि स्कूल से लौटते वक़्त वैन वाले अंकल ने उसके साथ गन्दी हरकत की है। जैसे ही एक माँ ने अपनी बेटी के साथ हुये इस घिनोने कृत्य के बारे में सुना तो माँ के होश उड़ गये। परिजनों ने तुरंत ही इस कृत्य की शिकायत स्कूल प्रबंधक से की, लेकिन प्रबंधक ने कोई सुनवाई नहीं की।

घटना 14 जुलाई की है लेकिन जब स्कूल प्रबंधक के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो मासूम बच्ची की माँ ने 17 जुलाई को थाने में तहरीर दी। मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो बच्ची का मेडिकल कराया गया जिसमें बच्ची के साथ हुये रेप की पुष्टि हो गयी है। वारदात के बाद आरोपी कई दिनों तक माँ और बेटी को जान से मारने की धमकी भी देता रहा।

17 जुलाई को मामला पुलिस के संज्ञान में आने बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर मोहम्मद आरिफ की तलाश शुरू कर दी और 18 जुलाई को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लखनऊ में इंदिरा नगर इलाके के किड्जी स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ भी पुलिस ने FIR दर्ज की है, प्रबंधक पर ड्राइवर का वेरिफिकेशन ना करने का आरोप है

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर मोहम्मद आरिफ के खिलाफ रेप, पोस्को एक्ट, एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है

Related Articles