
हाथरस में कांवड़ को लेकर डीएम एसपी ने की अधिकारियों के साथ बैठक दिए आवश्यक निर्देश
हाथरस में पुलिस प्रशासन ने 22 जुलाई से सावन के महीने में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर कमर कस ली है जिलाधिकारी अशीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने इसे लेकर अधिकारियों और समाज के लोगों के साथ बैठक की
जिलाधिकारी अशीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने सावन के महीने में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक में दोनों अधिकारियों ने सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में कांवड यात्रा के दौरान कांवड़ियों के आने-जाने वाले रुट का भ्रमण कर लें और अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, तिराहों, संवेदनशील स्थानों और कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने व ड्यूटियों को समय-समय पर चेक करने एवं मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
टेन्ट, कुर्सी एवं लाइट की व्यवस्था कराने के आदेश सडकों पर गड्डों को सही कराने हेतु सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करें। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों से प्रकाश के उचित प्रबंध करने और शौचालय संचालित एवं स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पेट्रोल पम्प संचालकों/ कोल्ड स्टोर संचालकों को अपने-अपने व्यापार स्थल पर कांवड़ियों हेतु टेन्ट, कुर्सी एवं लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए दिए। पेट्रोल पम्प संचालकों को पेट्रोल पम्पों को 24 घण्टे खोलेने तथा पम्प के शौचालयों को साफ एवं स्वच्छ रखने, पेयजल, प्राथमिक उपचार किट की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
तहसील स्तर पर बैठक करने के निर्देश उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों/क्षेत्राधिकारी को तहसील स्तर पर बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के पावन पर्व पर श्रद्धालुजन/ कांवड़िये विभिन्न स्थलों से गंगाजल लाकर जनपद अवस्थित प्रसिद्ध मन्दिर/शिवालय में जलाभिषेक करते है। इसके अतिरिक्त कामदा एकादशी, नागपंचमी तथा पूर्णिमा के दिन भी स्नान एवं जलाभिषेक होता हैं। शिवालयों पर अधिक से अधिक कांवड़िए जलाभिषेक करने आते है, इसलिये इन शिवालयों पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।
कंट्रोल रूम बनाने के लिए निर्देश उन्होंने मन्दिरों/शिवालयों पर लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थों के साथ बैठकर रूपरेखा तैयार कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। कन्ट्रोल रूम बनाया जाए, जिससे कोई भी समस्या उत्पन्न हो तो उसका निराकरण किया जा सके। उन्होंने मार्ग पर लगाये जाने कांवड़ कैम्पों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य निर्देश भी अधिकारियों ने दिए।



