उत्तरप्रदेशखेल जगतहाथरस (महामाया नगर)

जिला योगासन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रविवार को आयोजित जिला योगासन प्रतियोगिता में जिले भर की योग प्रतिभाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता अष्टांग योगशाला,हाथरस द्वारा आयोजित की गई जिसमें जिले भर के योगासन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता योगाचार्य सुमित कुमार सिंह ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से जिलेभर के योगासन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।उन्होंने कहा कि जिले में अनेक ऐसी प्रतिभाएं हैं जिनमें बहुत प्रतिभा है किंतु जानकारी के अभाव और मंच न मिल पाने के कारण वे प्रतिभाएं दबकर रह जाती हैं।उन्हें आगे लाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी अनिल सिसोदिया ने किया।अन्य अतिथियों डा० दिनेश कुमार सिंह,ब्रजेंद्र बालियान,रोबिन कुमार वार्ष्णेय आदि रहे।संचालन योगाचार्य सुमित कुमार सिंह ने किया।निर्णायक मंडल में डा० स्वतेंद्र कुमार,योगाचार्य सुमित कुमार सिंह,स्कोरर नीरेश गौतम तथा प्रबंधन मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी नरेश ठाकुर रहे।प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।सब जूनियर गर्ल्स में आस्था,सब जूनियर जूनियर ब्वॉयज में अंशु ,जूनियर गर्ल्स में सुहानी और सीनियर गर्ल्स में वंदना विजयी रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल सिसोदिया ने कहा कि पहले योगासन केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से ही देखा जाता था किंतु अब इसमें करियर बनाने की भी अनेक संभावनाएं हैं।योगशाला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने बच्चों को योग को जीवन का अनिवार्य बनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर ममता रानी शर्मा,केशव,अनिल कुमार,पप्पू और अनेक अभिभावक,योगप्रेमी और दर्शक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *