उत्तरप्रदेशगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशहाथरस (महामाया नगर)

कैलोरा चौराहा – बरवाना मार्ग को लेकर आक्रोषित लोगों को समझाने महौ पहुँचे उपजिलाधिकारी व पीडब्लूडी एक्सईएन

कैलोरा चौराहा – बरवाना मार्ग के पुनः निर्माण कार्य में प्रशासन द्वारा की जा रही लापरवाही के सम्बन्ध में कल महौ में खाद बीज गोदाम में आस पास के गाँव से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर आगे की कार्यवाही करने की सोच ही रहे थे लेकिन तभी अचानक आज शाम के समय उपजिलाधिकारी सदर रवेंद्र पाल सिंह और pwd एक्सईन मोनेन्द्र सिंह महौ बीज गोदाम में पहुँचे। वहाँ जाकर अधिकारियों ने नाराज लोंगो को मनाने की कोशिश की।लोंगो को इस रोड़ के निर्माण में आ रही समस्याओं के बारे में अबगत कराया।और जल्द ही कार्य शुरू कराने का आस्वाशन दिया।मगर मोके पर मौजूद जनता अधिकारियों से काफी नाराज दिखी।उन्हीं में से एक व्यक्ति भूपाल सिंह का कहना है कि कल होने वाली मीटिंग तो हो कर रहेगी। ये अधिकारी सुबह से क्या कर रहे थे। हमें इनके ऊपर बिल्कुल भरोसा नही है। लोगों का कहना है कि अंतिम फैसला कल बैठक के बाद ही लिया जायेगा और आगे क्या कार्यवाही की जाएगी ये बात कल होने वाली बैठक में निर्धारित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *