उत्तरप्रदेशदेशमेरठव्यापार

सड़क पर फैला दी नहर की मिट्टी, लोगों को हो रही परेशानी

रामराज। नहर की सफाई के बाद मिट्टी को निकालकर सड़क पर फैला दिया गया है। कई स्थानों पर मिट्टी सड़क तक पहुंच गई है इस कारण मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिट्टी को सड़क के किनारे से हटाने की मांग ग्रामीण कई बार कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। रामराज के पास से बैराज माइनर नहर गुजरती है। लंबे समय से नहर की सफाई नहीं हो रही थी। कुछ दिन पूर्व से नहर की सफाई का कार्य चल रहा है। सफाई के बाद नहर से निकली मिट्टी को कर्मचारियों ने सड़क के किनारे फैला दिया है। कई स्थानों पर मिट्टी सड़क तक पहुंच गई है। तेज वाहन की रफ्तार में उड़ती धूल के गुब्बारों से साइकिल सवार, मोटरसाइकिल सवार, व पैदल यात्रियों के अलावा भैंसा बुग्गी व आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई हुए एक सप्ताह का समय हो गया है। लेकिन अभी तक मिटटी नहीं हटाई गई है मिट्टी के कारण कई स्थानों पर सड़क बंद हो गई है मिट्टी पडने से रास्ता संकरा हो गया है। विवश होकर ग्रामीण सडक से मिट्टी हटाने को विवश हैं। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि मिट्टी को सड़क से हटा दिया जाए। जिससे आने जाने में कोई परेशानी ना हो।

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *