उत्तरप्रदेशक्राइमहाथरस (महामाया नगर)

थाना कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 560 ग्राम नशीला पाउडर एवं नशीला पाउडर बिक्री के 27500/- रूपये बरामद

आज दिनांक 07.04.2023 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 560 ग्राम नशीला पाउडर एवं नशीला पाउडर बिक्री के 27500/- रूपये बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली हाथरस पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

1- वासू उर्फ कमल गुप्ता पुत्र श्री रामेस्वर दयाल गुप्ता निवासी दिल्ली वाला चौक गली वहोरन थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

1- 560 ग्राम नशीला पाउडर ।

2- 27500/- रूपये नगद (नशीला पाउडर बिक्री के) ।

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त वासू उर्फ कमल गुप्ता उपरोक्त-*

1- मु0अ0सं0 41/2019 धारा 323/504/506 भादवि थाना कोतवाली हाथरस ।

2- मु0अ0सं0 129/2022 धारा 22 NDPS ACT थाना कोतवाली हाथरस ।

3- मु0अ0सं0 85/2023 धारा 21/22 NDPS ACT थाना कोतवाली हाथरस ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम–*

1- उ0नि0 श्री शान्तीशरण यादव थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस ।

2- उ0नि0 श्री अव्दुल हासिम थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस ।

3- का0 579 अनीकेत थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस ।

4- का0 804 प्रिन्स त्यागी थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस ।

रिपोर्ट – राम किशन शर्मा (हाथरस )

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *