
बहसूमा में अपराधियों पर पुलिस सख्त, वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बहसूमा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मेरठ, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में वांछित वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान में क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल निर्देशन व थाना बहसूमा पर थानाध्यक्ष द्बारा गठित टीम द्वारा वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि वारंटी गफ्फार पुत्र यासीन निवासी ग्राम चरथावल मुकदमा संख्या 315/1995 व धारा 381व 82/83 सीआरपीसी से संबंधित वारंटी गैर जमानती वारंट में फरार चल रहा था। जिसे बुधवार को बहसूमा पुलिस द्बारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।वहीं वारंटी पिंटू उर्फ बोम्बे पुत्र सूरजमल सिंह गुर्जर निवासी ग्राम हंसारपुर थाना बहसूमा जिला मेरठ को भी मुकदमा संख्या 316/2023 व धारा 392/411 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरिक्षक गोपाल वर्मा, कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल लाखन सिंह , रामराज चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह,हैंड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल सचिन चौधरी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )



