
उत्तरप्रदेशधार्मिकमेरठ
ग्राम वासियों ने घायल पहाड़े को कुत्तों से बचाया
बहसूमा।ग्राम मौडकला में पहाड़ा जंगल से भागते हुए गांव में घुस आया। गांव में घुसते ही गांव के आवारा कुत्ते पहाड़े के पीछे पड़ गए और कई जगह से उसे घायल कर दिया।ग्रामीणों ने उसे कुत्तों से बचाकर एक घर में बांध लिया और ग्रामीणों ने डायल 112 ओर वन विभाग को सूचना दी सूचना पाकर डायल 112 व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीण अनुज,राजू, अमरजीत,आदि ग्रामीणों ने पहाड़े को वन कर्मियों के हवाले कर दिया।वही वन दरोगा मनोज कुमार ने बताया कि इन दिनों जंगल में गेहूं व गन्ने की फसल कट जाती है जिससे चित्तल आदि जानवरों का आशियाना कुछ दिन के लिए छूट जाता है जिससे जानवर जंगल से निकलकर रोड पर एक्सीडेंट का शिकार होते हैं या फिर गांव की तरफ भागते हैं जिससे गांव के आवारा कुत्ते उनके पीछे पड़ जाते हैं।
रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )



