उत्तरप्रदेशक्राइममेरठ

बहसूमा पुलिस ने वांछितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बहसूमा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मेरठ, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में वांछित वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान में क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल निर्देशन व थाना बहसूमा पर थानाध्यक्ष द्बारा गठित टीम टीम द्वारा वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि वारंटी सोनू सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव सदरपुर थाना बहसूमा जिला मेरठ, आनंदपाल पुत्र रोहताश निवासी ग्राम सदरपुर थाना बहसूमा, किन्नू उर्फ किरणपाल पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम शाहपुर थाना बहसूमा,मोनी उर्फ ईश्वर पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम शाहपुर थाना बहसूमा, सोनू पुत्र किरणपाल निवासी मोहल्ला बसी कस्बा व थाना बहसूमा जिला मेरठ गैर जमानती वारंट में फरार चल रहे थे। जिसे शनिवार को बहसूमा पुलिस द्बारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा, रामराज चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, उपनिरीक्षक गोपाल वर्मा, उपनिरीक्षक शुभम गुप्ता,हैंड कॉन्स्टेबल रामपाल सिंह, कांस्टेबल लाखन सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल अनुज कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल (मेरठ )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *