उत्तरप्रदेशदेशधार्मिकमेरठ

हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

झांकी में शामिल हुये श्रद्धालु

बहसूमा (मेरठ)। श्रीहनुमान जयंती के अवसर पर नगर के समाजसेवियों द्वारा हनुमान जयंती शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। जयंती हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मोहल्लों में पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया। जयंती में धार्मिक गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा की गई। हनुमान जयंती की झांकी का शुभारंभ डॉक्टर पवन गोयल एवं सभासद सचिन सुकड़ी ने फीता काटकर किया। उसके बाद हनुमान जयंती मोहल्ला मंगल बाजार, मोहल्ला सड़क वाला, मोहल्ला चैनपुरा, मोहल्ला कैलाशपुरी, मोहल्ला जुमेरात, के मोहल्ला काकडोवाला, ठाकुरद्वारा आदि मोहल्लों में होती हुई पुनः हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। जयंती का नगर के विभिन्न मोहल्लों में पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया। झांकी में श्रद्धालुओं ने धार्मिक गीतों पर नृत्य किया। जगह जगह समाजसेवियों ने जलपान की व्यवस्था की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से विशाल शर्मा, सुधीर अहलावत, मोहित प्रजापति, विजय प्रजापति, दीपक कुमार, राहुल शर्मा, विजय अहलावत, किरणपाल, शेखर शर्मा, अपार माहेश्वरी, अक्षत उपाध्याय, यश सैनी, हरी शर्मा, अमन चित्रा, शिवम माहेश्वरी, स्पर्श सिंघल, सक्षम, चिराग, कोपिन , कन्हैया शर्मा, अभिषेक गर्ग, विशु शर्मा आदि लोगों का सहयोग रहा।

 

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

हनुमान जयंती महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ निरंतर गस्त करते रहे। यात्रा शकुशल संपन्न होने पर राहत की सांस ली। थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि हनुमान जयंती महोत्सव शोभायात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और उसमें शामिल लोगों की सुरक्षा के मध्य पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे यात्रा मार्ग पर जगह जगह पुलिस बल को तैनात किया गया था।

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *