
गांव के मेन रास्ते पर भरा पानी, ग्रामीणों का निकलना हो रहा मुश्किल
बहसूमा । हस्तिनापुर विकासखंड के गांव मौहम्मदपुर शकिस्त में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के आदेशों की धज्जियां उड़ रही हैं। गांव के मेन रास्ते पर नालियां अवरुद्ध होने के कारण जलभराव हो गया है। जिससे गंदा पानी भरकर तालाब का रूप ले रहा है। वही ग्रामीणों का कहना है कि नाली अवरुद्ध होने पर रास्ते पर जलभराव हो गया है साथ में कीचड़ जमा हो गया है जिससे आए दिन राहगीर फिसलकर गिरते रहते हैं और चोटिल भी हो चुके हैं इस जलभराव के कारण मच्छर पैदा हो गए हैं एवं वातावरण दूषित हो गया है जिससे आमजन का जीना मुश्किल हो गया है ग्राम वासियों ने पंचायत अधिकारी से अवरुद्ध नालियों की सफाई करवाने की मांग की है। वहीं ग्रामवासीयों का कहना है की पिछले लंबे समय से गंदे पानी की जलभराव की समस्या बनी हुई है रास्ते के साथ बनी नाली की सफाई न होना वह नालियों को अवरुद्ध करने से गांव का गंदा पानी रास्ते पर भरा रहता है। जलभराव इतना ज्यादा है कि रास्ता नजर नहीं आता रास्ते से लोगों को पैदल निकलना भी दूभर हो गया है आए दिन बच्चे कीचड़ में गिर जाते हैं बुजुर्गों को रास्ते निकलने में काफी परेशानी होती है गंदे जल भराव से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि गांव में पानी की निकासी की सही व्यवस्था न होना वास्तव में जलभराव का कारण है। जलभराव से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को वह स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं उठानी पड़ती है रास्ते में गंदगी के कारण गांव के अलावा गांव से होकर जाने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी है। गंदगी के कारण गांव में मच्छर पनप रहे हैं जिससे गांव में संक्रमण रोग फैलने का डर है।
जल्द कराया जाएगा समाधान
गांव प्रधान सुरेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में पानी की निकासी और रास्ते का निर्माण कराना प्राथमिकता में है इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से कार्य योजना तैयार कर अधिकारी को भेज दी गई है जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि पुलिया अवरुद्ध होने से पानी भर गया है जिसे जल्दी साफ करा कर समाधान करा दिया जाएगा।
रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल (मेरठ)



