
उत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीहाथरस (महामाया नगर)
PET परीक्षा में भाग लेने जा रहे छात्रों का रोडवेज बस में बुरा हाल
UPSC लोक सेवा आयोग द्वारा होने जा रहे PET परीक्षा के आयोजन में लाखों परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं, इस दौरान परीक्षार्थियों को रोडवेज बस में बैठने के लिए जगह भी नहीं मिल पा रही है| छात्रों का कहना है कि सरकार को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए | ज्यादातर विद्यार्थियों को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है | 15 व 16 अक्टूबर को 2 दिन परीक्षा का आयोजन होना है | परिवहन विभाग की तैयारियों को लेकर हमारे संवाददाता योगेंद्र प्रताप सिंह ने हाथरस से नोएडा जाने वाली बस के कंडक्टर महोदय से बात की तो कंडक्टर महोदय ने बताया कि किसी भी छात्र की परीक्षा नहीं छूटेगी, परिवहन विभाग सभी परीक्षार्थियों को बस में सफर करायेगा और जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा |



