
उत्तरप्रदेशदेशराजनीतिहाथरस (महामाया नगर)
हनुमान इंटर कॉलेज में हुई मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर श्री हनुमान इंटर कॉलेज हसायन में शोक सभा का आयोजन किया गया |
शोक सभा में संपूर्ण स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने 2 मिनट का मौन धारण करके स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को ईश्वर से अपने चरणों में स्थान देने की कामना की |
शोक सभा में प्रधानाचार्य रामु प्रसाद शर्मा, सत्यपाल सिंह, राजकुमार सिंह, प्रेम कुमार शर्मा, शीलेंद्र कुमार शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, शीलेंद्र कुमार सिंह, शिवकुमार शर्मा, सुरेश चंद्र कुशवाहा, आशीष कुमार सिंह, मानवेंद्र सिंह, रामबाबू, आदि लोग उपस्थित रहे|




