
उत्तरप्रदेशक्राइमहाथरस (महामाया नगर)
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
हाथरस के कस्बा हसायन थाना क्षेत्र के गांव नगला डांडा के समीप एक बाइक सवार व्यक्ति खाद लेकर अपने गांव जा रहा था तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया |
मौके पर स्थित लोगों ने व्यक्ति को तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही व्यक्ति की मौत हो गई | पुलिस को जब घटना की जानकारी हुई तो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकददमा दर्ज कर लिया है



