
बीए की छात्रा का रेप करने के बाद हत्या
घटना मैनपुरी के थाना क्षेत्र भोगांव की है, जहां गांव के ही एक युवक ने बीए की एक छात्रा से रेप किया और उसके बाद गमछे से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी
जानकारी के अनुसार भोगांव थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा की रेप करने के बाद हत्या कर दी गई घटना के वक्त छात्रा घर में अकेली थी छात्रा के पिता किसी काम से मैनपुरी गए हुए थे और छात्रा की मां दवा लेने आगरा गई हुई थी वही छोटी बहन ट्यूशन पढ़ने गई थी तभी आरोपी युवक छात्रा को घर में अकेला देखकर घर में घुस आया और छात्रा के साथ जबरदस्ती रेप किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया |
घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए परिजनों ने एक गांव के ही एक युवक पर रेप और हत्या का आरोप लगाया है |
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है एसपी ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है |



