उत्तरप्रदेशक्राइमदेशधार्मिकहाथरस (महामाया नगर)

दुर्गा माँ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बसपा नेता को पुलिस ने भेजा जेल

अपने फेसबुक अकाउंट से दुर्गा माँ पर अभद्र टिप्पणी लिखकर पोस्ट करने वाले बसपा नेता राजपाल पुनिया को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय के आदेश पर राजपाल पुनिया को जेल भेज दिया गया है |

आपको बता दें कि 3 दिन पहले राजपाल पुनिया नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दुर्गा मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की थी जब इस अभद्र टिप्पणी को हिंदू लोगों ने देखा तो आक्रोश पैदा हो गया और जगह-जगह से हिंदू संगठनों के लोगों ने राजपाल पुनिया के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा कर त्वरित कार्यवाही की मांग की |

इसी क्रम में पुलिस प्रशासन ने बिना किसी लापरवाही के 24 घंटे के अंदर राजपाल पुनिया को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है जानकारी के अनुसार राजपाल पुनिया बसपा नेता है और पेशे से वकील है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *