
उत्तरप्रदेशक्राइमदेशव्यापारहाथरस (महामाया नगर)
सिकंदराराऊ में डॉक्टर के घर छापेमारी करने पहुंची सीबीआई की टीम
जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बा के मोहल्ला बारह सैनी निवासी डॉ स्वामी शरण गुप्ता के घर आज सीबीआई टीम ने छापा मारा है |
आज सुबह जब अचानक 2 गाड़ियों से सीबीआई टीम डॉक्टर स्वामी शरण गुप्ता के घर पहुंची तो मोहल्ला बारह सैनी में हड़कंप मच गया और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई | वहीं सीबीआई टीम सुबह से ही डॉक्टर स्वामी शरण गुप्ता और उनके बेटे पंकज गुप्ता से पूछताछ में लगी हुई है |
मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई, कई आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं लेकिन अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है के आखिरकार सीबीआई टीम ने किस कारण से छापेमारी की है |



