
सोनू सूद को खून से बनी पेंटिंग देने पहुंच गया उनका प्रशंसक
अभिनेता सोनू सूद कोरोना महामारी के समय से ही गरीब और जरुरतमंद लोगों के मसीहा के रूप में उभरे हैं। कोरोना काल में जो काम उन्होंने किया,उसकी हर किसी ने सराहना की। वह पर्दे पर तो अपने अभिनय के लिए जाने ही जाते हैं, इसके अलावा अपने अच्छे कामों की वजह से भी बहुत लोकप्रिय हुए हैं। सोनू के घर के बाहर हमेशा लोगों की भीड़ रहती है।
वह लोगों से मुलाकात करते हैं और उनकी हर संभव मदद करते हैं। इसी कारण उनके फैंस उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। अब हाल ही में एक फैन उनसे मिलने आया और उनके लिए ऐसा गिफ्ट लेकर आया कि सोनू भी हैरान रह गए।
दरअसल हाल ही में प्रतापगढ़ के बरखेड़ा गांव के रहने वाले सोनू सूद के फैन माधु गुर्जर ने अपने खून से ही सोनू सूद की एक अद्भुत पेंटिंग बनाई है। माधु आर्ट ने अपनी इस पेंटिंग को मुंबई पंहुच कर अपने आइडल सोनू सूद को पेश की है। हालांकि एक्टर को यह पसंद नहीं आया। फिर भी उन्होंने पेंटिंग तो ले ली, लेकिन ऐसा करने से मना किया।
एक्टर ने अपने ट्विटर से एक वीडियो को रीट्वीट किया जिसमे वह फैन से मिल रहे हैं। सोनू वीडियो में कहते हैं कि यह एक टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। भाई साहब ने मेरी पेंटिंग बनाई है। तभी फैन बोलता है खून से। इस पर सोनू कहते हैं कि यही आपने गलत किया कि आपने इसे खून से बनाया। फैन कहता है कि मैं आपके लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दूंगा।



