
उत्तरप्रदेशदेशराजनीतिहाथरस (महामाया नगर)
भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
आज भाजपा कार्यालय हाथरस पर आयोजित शोकसभा में पूर्व ऊर्जा , परिवहन , चिकित्सा शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी,
जिसमे हाथरस के भारतीय जनता पार्टी के राजनेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |
छोटे शहर हाथरस से निकलकर जिन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना स्थान बनाया ऐसे पूर्व ऊर्जा मंत्री कई बार के विधायक कद्दावर ताकतवर नेता रामवीर उपाध्याय जी का निधन कल हो गया था, उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गाँव बामोली में किया गया था |




