
विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति गठित करने के दिए गये निर्देश
सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में गत वर्ष के सापेक्ष 10 प्रतिशत की कमी लाने के उद्देश्य से प्रत्येक विद्यालय में “विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति गठित ” करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में संविलियन विद्यालय इटर्नी विकासखंड हसायन में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया गया । सहायक अध्यापक श्री विजय प्रताप सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाते हुए कहा कि हमेशा दोपहिया वाहन हेलमेट पहनकर तथा चार पहिया वाहन सीट बेल्ट लगाकर ही चलाएं। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग ना करें। ट्रैफिक लाइट रेड होने पर अपना बाहन रोक दें । रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने पर जल्दबाजी में वाहन ना निकालें । सड़क के हमेशा बाई तरफ चलें । नशे की हालत में वाहन ना चलाएं तथा सीमित गति में चलाएं । सड़क पर बने हुए संकेतों को देखें और नियमों का पालन करें । दुर्घटना होने पर तुरंत यूपी 112 या 108 पर संपर्क करें। इस अवसर पर यातायात जागरूकता से संबंधित प्रेरक वीडियो स्मार्ट क्लास के द्वारा दिखाए गए। ड्राइंग प्रतियोगिता कराई गई तथा यातायात सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पोस्टर व चार्ट विद्यालय परिसर में लगाए गए। इस अवसर पर शैलेंद्र यादव ,दुष्यंत राजपूत, विजय प्रताप सिंह, प्रेमपाल सिंह , मधुबाला शर्मा, सरिता देवी ,धर्मपाल सिंह, एवं मीरा देवी आंगनवाड़ी व अभिभावक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अंकुर शर्मा (काका)




