उत्तरप्रदेशधार्मिकहाथरस (महामाया नगर)

क्षेत्र के युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी का अमृत महोत्सव के चलते थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के युवाओं ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने मोटरसाइकिल से गांव गांव होते हुए तिरंगा लेकर लोगों को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रोत्साहित किया | यात्रा गांव मोहब्बतपुरा के भगत सिंह चौक से भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत शुरू हुई | यात्रा को मोहब्बत पुरा के ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया | यात्रा वहां से चलकर ग्राम गढ़ी धारू, मानमहो, महो, राजनगर, रसूलपुर, हैता, नगला आल, बघराया, कैलौरा चौराहा होते हुए हाथरस जंक्शन पहुंची, हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रा का समापन किया गया | ग्राम प्रधान बघराया ने सभी राष्ट्र प्रेमियों का स्वागत एवं सम्मान किया, नागरिक सुरक्षा फोर्स के जिला कार्यालय पर भी सभी राष्ट्र प्रेमियों का स्वागत हुआ | ठाकुर मलखान सिंह समिति के कार्यालय पर समिति के अध्यक्ष ठाकुर रामवीर सिंह, ठाकुर मक्खन सिंह व सत्यपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के गुलाल लगाकर तिरंगा यात्रा में शामिल राष्ट्र प्रेमियों का स्वागत किया | यात्रा के समापन के बाद शिव दुर्गा मैरिज होम के संस्थापक महेश कुमार जी द्वारा यात्रा में उपस्थित सभी देशभक्तों को भोजन कराया गया | यात्रा में मुख्य रूप से ठाकुर मलखान सिंह समिति के अध्यक्ष रामवीर सिंह, नागरिक सुरक्षा फोर्स के जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, गगन ठाकुर, मोहित ठाकुर, व सभी क्षेत्र के युवाओं का पूर्ण रूप से सहयोग रहा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *