उत्तरप्रदेशधार्मिकहाथरस (महामाया नगर)

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन

हाथरस जनपद के क़स्बा हाथरस जंक्शन पर सत्यपाल सिंह सेंगर ( प्रबंधक – सरस्वती बाल विद्या मंदिर ) व चंद्रप्रकाश राना ( प्रधानाध्यापक – प्रा. वि. हाथरस जंक्शन, देवीनगर ) के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया | तिरंगा यात्रा में न्यायपंचायत बाहनपुर के समस्त विद्यालयों के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया | यात्रा को ग्राम प्रधान डॉ. प्रतिभा सिंह व हाथरस ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश ने झंडी दिखा कर रवाना किया | आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रूप से हाथरस ब्लॉक के सभी शिक्षकों का योगदान रहा | तिरंगा यात्रा में थानाध्यक्ष – थाना हाथरस जंक्शन अपने समस्त पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *