
उत्तरप्रदेशव्यापारहाथरस (महामाया नगर)
औषधि विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर पर मारा छापा
हाथरस के कस्बा हसायन स्थित बसंत मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी कर के करीब एक लाख की औषधि को जप्त कर लिया व कुछ दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया | छापेमारी के दौरान टीम में डीआई दीपक कुमार और कासगंज के डीआई रमेश चंद्र यादव भी शामिल थे | टीम का कहना है कि इस मामले को कोर्ट में दाखिल किया जाएगा | मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित था |



