Accidentउत्तरप्रदेशमथुरा
यमुना एक्सप्रेस- वे पर भीषण सडक हादसे में 6 लोगों की मौत
दिल्ली से आगरा जा रही इको कार पलटी, 6 लोगों की मौत, 2 गंभीर
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस – वे पर हुये भीषड सडक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी और 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।ब
ताया जा रहा है कि इको कार दिल्ली से आगरा जा रही थी, तेज रफ्तार इको कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गयी,हादसा इतना भयानक था कि कार में बैठे 6 लोगों की मौत हो गयी और 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।श
निवार तड़के हुये हादसे में अंधेरा होने के कारण काफी देर तक घायल कार में ही फसे रहे, राहगीरों की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँच गया और कार को काटकर लोगों को बाहर निकाला गया।
इस हादसे में पिता व उसके दो बेटों की मौत हो गयी है और पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज़ जारी है



