
भारत ने एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में हांगकांग को 40 रन से हराकर सुपर चार में प्रवेश किया। भारत ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। सुपर फोर मुकाबला 3 सितंबर से शुरू हो रहा है।
हांगकांग के खिलाफ 40 रनों की जीत के साथ ही टीम इंडिया एशिया कप के सुपर-4 में जगह बना ली है. भारत की इस जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव रहे. उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े. वहीं विराट कोहली ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 44 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाये.
भारत की लगातार दूसरी जीत
भारत ने हांगकांग की टीम को 40 रनों से हरा दिया है. एशिया कप में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर सुपर 4 में जगह बना ली है.



