
उत्तरप्रदेशकानपुरक्राइम
तिरंगे को फाड़कर वीडियो बनाने वाले युवकों को पुलिस ने भेजा जेल
मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का है, जहां 3 लोगों ने पहले तिरंगा फाड़ कर वीडियो बनाया उसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया |
उक्त क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है |
आजादी का अमृत महोत्सव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने की अपील की है, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ शरारती लोग तिरंगे का अपमान करते देखे जा रहे हैं |
उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज ऐसे ही 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है



