उत्तरप्रदेशक्राइमहाथरस (महामाया नगर)

हाथरस में 2 दिन पूर्व हुई शिक्षक की हत्या में फरार आरोपी शिक्षक की बेटी व उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंगलवार की दोपहर हाथरस में हुई शिक्षक की हत्या मैं फरार चल रहे हत्यारोपी शिक्षक की बेटी व उसके प्रेमी को उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। शिक्षक की हत्या के बाद से ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया था। पुलिस ने हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपियों को सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया है। सर्विलांस के जरिए मिली लोकेशन के अनुसार हाथरस पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को सूचना दी कि हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों की लोकेशन हरिद्वार में दर्शाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस सक्रिय हो गई और दोनों आरोपियों को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार शिक्षक की बेटी का हाथरस जंक्शन निवासी एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था इसके चलते दोनों ने मिलकर शिक्षक की हत्या कर दी थी और उसके बाद वहां से फरार हो गए थे। हत्यारोपी प्रेमी के पिता की हाथरस जंक्शन पर फोटोग्राफर की दुकान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *