
ब्रज क्षेत्र प्रभारी को गुरु गोरखनाथ सर्वोच्च सम्मान
विश्व हिंदू महासंघ के ऐतिहासिक प्रांतीय अधिवेशन चित्रकूट धाम में 18 प्रस्तावों को पारित कराया गया जिसमें प्रथम प्रस्ताव भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए द्वितीय प्रस्ताव पूज्य महंत राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए ऐसे विभिन्न प्रस्तावों को पारित किया गया विश्व हिंदू महासंघ का ऐतिहासिक प्रांतीय अधिवेशन चित्रकूट धाम में जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी के रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के अष्टावक्र सभागार में संपन्न हुआ कार्यक्रम की प्रमुख व्यवस्थापक मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति करवरिया जी रही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी रहे प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम कुशलतापूर्वक समापन हुआ कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के प्रभारी श्री शरद प्रजापति को गुरु गोरखनाथ सर्वोच्च सम्मान से प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी और प्रदेश महामंत्री श्री ओम प्रकाश यादव जी ने सम्मानित किया शरद प्रजापति ने जनपद हाथरस का ही नहीं पूरे ब्रज क्षेत्र का पूरे उत्तर प्रदेश में नाम रोशन किया है गोरक्ष पीठ का आशीर्वाद शरद प्रजापति को समय-समय पर मिलता रहता है |




