
कैलौरा चौराहा – बरवाना मार्ग के बुरे हाल से परेशान जनता आज से करेगी आमरण अनशन
हाथरस:-हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कैलोरा चौराहा – बरवाना रोड़ के बुरे हाल से परेशान जनता के द्वारा आज यानि 20 मई से महौ में आमरण अनशन किया जायेगा। इसकी तैयारी के तहत इस रोड़ के आसपास बसे सभी ग्रामों में डुगडुगी बजवाई गयी कि रोड़ के लिए होने वाले इस आन्दोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँच कर भागीदार बने। आपको बताते चलें कि कैलोरा बरवाना रोड़ जिसकी लंबाई लगभग 17 किमी है।यह सड़क वर्षो से उखड़ी हुई है।लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इसके निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृति होने के बाद भी आज तक कोई निर्माण कार्य शुरु नही हुआ।
इसी के विरोध में क्षेत्रीय जनता के द्वारा अनिश्चित कालीन आमरण अनशन का फैसला लिया गया। इसके बाद चार दिन पहले लोंगो के द्वारा जिलाधिकारी महोदया को ज्ञापन दिया गया था। जिसमें कहा गया कि अगर हमारे रोड का जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू नही किया गया तो महौ में 20 मई से आमरण अनशन शुरू होगा। इसी के तहत कई दिनों से गाँव-गाँव मे डुगडुगी बजाई जा रही है।कल 19 मई को लोगों के द्वारा महौ बाजार में “रोड चाहिए रोड चहिये, झूठे वादे नही चाहिये”के नारे लगाये गये। इसी के साथ कहा गया कि ये आन्दोलन हमारी सभी मागें पूरी होने तक जारी रहेगा।
महौ के सभी दुकानदारों ने भी इस आंदोलन के समर्थन में बाजार बंद करने का ऐलान किया है।




