उत्तरप्रदेशक्राइमहाथरस (महामाया नगर)

थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद ।

आज दिनांक 10.04.2023 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली सदर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

1- हिमांशू वर्मा उर्फ डी0के0 सोनी पुत्र श्री सतीश वर्मा निवासी तरफरा रोड शिव कालोनी थाना कोतवाली नगर जिला हाथरस ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

1- 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम-*

1- उ0नि0 जंगजीत सिंह थाना कोतवाली नगर हाथरस जनपद हाथरस ।

2- का0 315 पवन कुमार थाना कोतवाली नगर हाथऱस जनपद हाथरस ।

3- का0 476 विपिन कुमार थाना कोतवाली नगर जिला हाथरस ।

रिपोर्ट – रामकिशन शर्मा ( हाथरस )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *