
थाना कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 600 ग्राम नशीला पाउडर एवं नशीला पाउडर बिक्री के 5000/- रूपये बरामद
कल दिनांक 09.04.2023 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 600 ग्राम नशीला पाउडर एवं नशीला पाउडर बिक्री के 5000/- रूपये बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली हाथरस पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
1-सूरज उर्फ यश गुप्ता पुत्र विष्णु गुप्ता निवासी गली नम्वर 03 भूरापीर थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
*बरामदगी का विवरण-*
1- 600 ग्राम नशीला पाउडर ।
2- 5000/- रूपये नगद (नशीला पाउडर बिक्री के) ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम–*
1- उ0नि0 संजय कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद हाथऱस ।
2 – का0 472 जितेन्द्र थाना कोतवाली नगर जनपद हाथऱस ।
3 – का0 800 परमजीत थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
रिपोर्ट – रामकिशन शर्मा ( हाथरस )



