उत्तरप्रदेशक्राइममेरठ

अवैध देशी शराब के 24 पव्वों के साथ युवक गिरफ्तार

बहसूमा। बहसूमा पुलिस ने एक युवक को 24 पव्वे अवैध देशी शराब टविवन टावर मार्का के साथ गिरफ्तार किया है।बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवाण के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब माफियाओं व तस्करों पर अवैध शराब की रोकथाम के लिए संचालित अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए बहसूमा थाना पुलिस ने थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक युवक को 24 क्वाटर अवैध देशी शराब के पव्वो टविवन टावर मार्का के साथ गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार गौतम व कांस्टेबल लाखन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि बटावली नहर के पास एक युवक अवैध शराब बैच रहा है।इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।और घनश्याम उर्फ मोनू पुत्र सूरजभान निवासी ग्राम शाहपुर थाना बहसूमा को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। गिरफ़्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार गौतम व कांस्टेबल लाखन सिंह मौजूद रहे।

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *