उत्तरप्रदेशक्राइमहाथरस (महामाया नगर)

थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद ।

आज दिनांक 08.04.2023 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए गस्त/चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

1- चेतन सेंगर पुत्र महेन्द्रपाल सिंह निवासी धतरोई थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

1- 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम-*

1- उ0नि0 श्री ब्रजेन्द्र सिंह थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।

2- है0का0 348 अरुण कुमार थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।

3- का0 386 निखिल चौधरी थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।

रिपोर्ट – राम किशन शर्मा ( हाथरस )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *