Uncategorizedदेश

नेपाल में भूकंप से 6 की मौत, दिल्ली व अन्य शहरों में भी महसूस किए गए झटके

दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था।

पड़ोसी देश नेपाल में मंगलवार (9 नवंबर 2022) देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। जिसके झटके राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए। मंगलवार रात करीब 1.57 बजे नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का एपिसेंटर नेपाल के मणिपुर में रहा। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। वहीं, नेपाल में भूकंप से 6 की मौत हो गयी।

 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, दिल्ली में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 90 किमी दक्षिण पूर्व नेपाल की सीमा के पास था। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *